Sanju Samson की टीम इंडिया से छुट्टी पर Gambhir का बड़ा बयान, बोले- ‘क्लैरिटी…’

टीम इंडिया से संजू सैमसन (Sanju Samson) को ड्रॉप किए जाने पर हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने बताया कि उनके और संजू के बीच क्या बातचीत हुई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को अचानक भारतीय प्लेइंग इलेवन और टीम स्क्वॉड से बाहर किए जाने पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच सैमसन को ड्रॉप करने के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब इस पूरे विवाद पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने चुप्पी तोड़ी है और दूध का दूध व पानी का पानी कर दिया है।

‘जो बात हुई, वो बाहर नहीं बताऊंगा’

जब गंभीर से संजू सैमसन को बाहर करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा “पहली बात यह है कि संजू सैमसन को जिस क्लैरिटी (स्पष्टता) की जरूरत थी, वह मेरी तरफ से उन्हें दे दी गई है। यह पूरी तरह से खिलाड़ी और हेड कोच के बीच की अंदरूनी बातचीत है, जिसे मैं मीडिया में बाहर नहीं बता सकता। जहां तक हमारी सोच की बात है, तो संजू को लेकर हम बहुत क्लियर हैं। उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में जो किया, वह वाकई शानदार था। लेकिन कभी-कभी आपको किसी खास खिलाड़ी की मौजूदा फॉर्म को भी देखना होता है।”

टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं हुए

हेड कोच ने आगे संकेत दिए कि सैमसन के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। गंभीर ने कहा, “ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि वह इस सीरीज या आने वाले समय में वापसी नहीं कर सकते। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मायने नतीजे (Results) रखते हैं। हमें जो भी बेस्ट कॉम्बिनेशन लगता है, हम उसी प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरते हैं। मैं हमेशा से इस बात पर यकीन रखता हूं कि हर खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह खुद बनानी होगी और इंडिया के लिए खेलने का हक खुद कमाना होगा।”

ये भी पढ़े- Dada: राजकुमार राव बने ‘दादा’, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल

परिस्थितियों को समझने में चूकी टीम इंडिया

यूके (UK) दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम आयरलैंड से सीरीज 2-0 से हार चुकी है और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने की कगार पर है। टीम 5 में से 4 मैच हार चुकी है।

लगातार मिल रही इस हार पर गंभीर ने खुलकर गलती मानी। उन्होंने कहा, “सच्चाई यही है कि हम परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल (Adapt) नहीं पाए। चाहे आयरलैंड हो या इंग्लैंड, हम हालातों को समझ नहीं सके और इसी वजह से ये नतीजे हमारे सामने हैं। अगर हम बेहतर क्रिकेट खेले होते, तो लगातार 4 मैच नहीं हारते।”

बता दें कि संजू सैमसन को इंग्लैंड सीरीज के आखिरी मैचों से बाहर करने के साथ-साथ आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है, जिसने उनके फैंस को काफी निराश किया है।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं…, इंग्लैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त

Back to top button