
Dada: राजकुमार राव बने ‘दादा’, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल
DADA: The Sourav Ganguly Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर उनकी बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
DADA: The Sourav Ganguly Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज यानी 8 जुलाई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बेहद खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए उनकी बायोपिक का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म का नाम ‘DADA: The Sourav Ganguly Story’ रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड के शानदार अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ‘दादा’ के मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
फर्स्ट लुक में रीक्रिएट हुआ ऐतिहासिक पल
सामने आए फिल्म के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। इस पोस्टर में राजकुमार राव, सौरव गांगुली के करियर के सबसे यादगार और ऐतिहासिक पल को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।
RAJKUMMAR RAO IN & AS ‘DADA- THE SOURAV GANGULY STORY’ – FIRST LOOK OUT – RELEASE DATE LOCKED… The first look poster of #Dada – The Sourav Ganguly Story, featuring #RajkummarRao, has been unveiled today on the occasion of #SouravGanguly‘s birthday.
The makers have also… pic.twitter.com/TkDEjRz1c5
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2026
साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद, लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली ने जिस निडर अंदाज में अपनी जर्सी उतारकर लहराई थी, राजकुमार उसी आइकॉनिक पोज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में भारतीय तिरंगा लहरा रहा है और इस पर टैगलाइन लिखी है “उन्होंने सिर्फ खेल नहीं खेला, बल्कि इसे बदल दिया।”
ये भी पढ़े- Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ के फर्स्ट लुक के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अगले साल 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ईद के लंबे वीकेंड को देखते हुए मेकर्स ने इस तारीख को लॉक किया है। इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि टी-सीरीज और भूषण कुमार इसे बड़े पैमाने पर पेश कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा दांव! एक फोन कॉल और मिनटों में ₹15 करोड़ की डील
इस बायोपिक में सौरव गांगुली के कोलकाता की गलियों से शुरू हुए सफर, भारतीय टीम की कप्तानी संभालने, टीम को आक्रामक अंदाज देने और बीसीसीआई अध्यक्ष बनने तक की पूरी कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।





