
NEET के बाद अब UGC NET पेपर लीक का दावा! 2.5 लाख रुपये में बिका पर्चा
UGC NET Paper Leak: NEET विवाद के बीच अब NTA की UGC NET परीक्षा पर भी पेपर लीक के गंभीर आरोप लगे हैं। दावा है कि सोशियोलॉजी का पेपर परीक्षा से पहले 2.25 लाख रुपये में बेचा गया।
UGC NET Paper Leak: देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसियों में शुमार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी फिर विवादों के घेरे में आ गई है. नीट यूजी पेपर लीक विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर भी गंभीर आरोप लगने लगे हैं. दावा है कि 30 जून 2026 को हुई यूजीसी नेट की सोशियोलॉजी परीक्षा से पहले करीब 100 पन्नों की एक पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें मौजूद लगभग 90 सवाल असली पेपर से मिलते-जुलते पाए गए. इस खुलासे के एनटीए की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
परीक्षा से पहले वायरल हुई 100 पन्नों की PDF
अभ्यर्थियों का दावा है कि 30 जून 2026 को आयोजित हुई UGC NET की सोशियोलॉजी (Sociology) परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर 100 पन्नों की एक पीडीएफ (PDF) तेजी से वायरल हो रही थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्रों ने मिलान किया, तो वे हैरान रह गए। आरोप है कि इस वायरल पीडीएफ के करीब 90 सवाल और उनके विकल्प असली प्रश्न पत्र से हूबहू (same to same) मिल रहे थे। पीडीएफ का मेटाडेटा सुबह का था, जबकि परीक्षा दोपहर की पाली में हुई थी।
कई राज्यों पेपर में बिकने का दावा
यह विवाद तब और गहरा गया जब यह बात सामने आई कि यह कथित प्रश्न पत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में करीब 2.25 लाख रुपये में बेचा जा रहा था। कुछ छात्र संगठनों का यह भी कहना है कि इस गिरोह ने आगामी CSIR-NET और HTET जैसी परीक्षाओं के पेपर भी उपलब्ध कराने का दावा किया था।
राहुल गांधी ने सरकार और NTA को घेरा
इस पूरे मामले पर सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और NTA पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही इन गड़बड़ियों के बावजूद सरकार आंखें मूंदे बैठी है और छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि –
– UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
– यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध… pic.twitter.com/16hyeGaAlT— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2026
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एनटीए (NTA) को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने और जल्द से जल्द तथ्यों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।





