UP Weather: पानी-पानी हुआ लखनऊ, 19 जिलों में आज तूफान-बारिश का अलर्ट

Lucknow Weather: लखनऊ में मौसम विभाग ने आज (10 जुलाई) तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए अगले 4 दिनों के तापमान और मौसम का पूरा हाल।

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार (10 जुलाई) को भी शहर में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकने की वजह से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय छाता साथ रखना न भूलें।

मौसम विभाग ने प्रदेश के मुजफ्फरनगर, संभल, बिजनौर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड और मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 43 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है.

कैसा रहेगा अगले 4 दिनों का मौसम?

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा:

  • 10 जुलाई: अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम 25°C (भारी बारिश की संभावना)

  • 11 जुलाई: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम 24°C (बादल और बौछारें)

  • 12 जुलाई: अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम 24°C (हल्की से मध्यम बारिश)

  • 13 जुलाई: अधिकतम तापमान 35°C, न्यूनतम 25°C (उमस और हल्की राहत)

यहां के लिए अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया के साथ बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. पूर्वांचल, तराई, मध्य यूपी, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र के 43 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

गुरुवार को हुई तेज बारिश से जहां एक तरफ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। अमौसी एयरपोर्ट और आशियाना इलाके में सबसे ज्यादा 27.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जलभराव के कारण पुराने लखनऊ के घंटाघर, चौक (जोन 6 कार्यालय के बाहर) और कैसरबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के सामने सड़कें तालाब बन गईं। सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया और राहगीरों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़े- लखनऊ में आज आंधी के साथ होगी बरसात; IMD ने 30 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Back to top button