Raghav Juyal: कंफर्म हुआ शहनाज-राघव का रिश्ता? हाथों में हाथ डाले दिखा रूमर्ड कपल

Raghav Juyal Birthday Party: राघव जुयाल के 35वें बर्थडे बैश से शहनाज गिल और आर्यन खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

Raghav Juyal Birthday Party: पॉपुलर डांसर और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) आज यानी 10 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक रात पहले मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की। सितारों से सजी इस महफिल में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन पूरी लाइमलाइट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) ने चुरा ली।

शहनाज-राघव का हाथ थामे वीडियो वायरल

राघव जुयाल के इस शानदार बर्थडे बैश की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान राघव और शहनाज गिल की करीबी केमिस्ट्री ने खींचा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में राघव और शहनाज को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में राघव बड़े ही केयरिंग अंदाज में गाड़ी के अंदर बैठी शहनाज को गोद में उठाकर दूसरी तरफ शिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर दोनों के रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

 

बता दें कि राघव और शहनाज ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के समय से ही दोनों की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही है। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड और सपोर्ट सिस्टम ही बताते आए हैं।

राघव जुयाल का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो राघव जुयाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बन रही इस कॉमेडी फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल और निहारिका एन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी महीने 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े- Shri Rambhumi: फिल्म में इस नेता का रोल निभाएंगे अनुपम खेर, सेट से सामने आया लुक

Back to top button