Shri Rambhumi: फिल्म में इस नेता का रोल निभाएंगे अनुपम खेर, सेट से सामने आया लुक

Shri Rambhumi: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री रामभूमि’ से अपना पहला लुक शेयर करते हुए खुलासा किया है कि वह इसमें राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेता अशोक सिंघल का किरदार निभा रहे हैं।

Shri Rambhumi: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी अदाकारी से हर बार दर्शकों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में अयोध्या में प्रभु रामलला का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अब अनुपम खेर ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके लुक और किरदार का बड़ा खुलासा हुआ है।

फिल्म में निभाएंगे ‘अशोक सिंघल’ का किरदार

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि वह इस फिल्म में राम जन्मभूमि आंदोलन को सही दिशा देने वाले और श्रीराम के परम भक्त अशोक सिंघल (Ashok Singhal) की भूमिका निभा रहे हैं। अनुपम खेर ने लिखा कि इंटरनेट पर उनका लुक वायरल होने के बाद उन्होंने खुद ही फैंस को इस बारे में बताने का फैसला किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सादगी भरा लुक आया सामने

वायरल तस्वीरों में अनुपम खेर पूरी तरह से अशोक सिंघल के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और कंधे पर अंगोछा डाल रखा है। माथे पर सफेद-लाल रंग का तिलक और चश्मा पहने अनुपम खेर का यह सादगी भरा लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े- ‘फौजी’ सेट पर कीड़े के वार से एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर, अस्पताल में हुए भर्ती

किरदार को बताया बड़ी जिम्मेदारी

अभिनेता ने इस रोल को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने लिखा “इतिहास के इतने बड़े और समर्पित व्यक्तित्व के किरदार को पर्दे पर सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ जीना मेरे लिए गर्व की बात है।”

अनुपम खेर ने अपने फैंस से वादा किया है कि वह इस रोल के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे। साथ ही उन्होंने दर्शकों से इस नई यात्रा के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगी हैं।

ये भी पढ़े- Bhai Tera Star Hai Trailer: ‘लूजर’ बनकर हंसाने आ रहे हैं राघव जुयाल, मजेदार ट्रेलर रिलीज

Back to top button