
Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और मीन वालों के लिए शुभ संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal, 11 July 2026: आज 11 जुलाई, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को खर्च और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: आज शनिवार है। हिंदू धर्म में यह दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। कई लोग शनिवार की सुबह हनुमान जी और शनिदेव की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ज्योतिष की मानें तो हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलती है। इसका असर भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है।
अगर आप भी दिन की शुरुआत से पहले यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है, तो मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल पढ़ें। यहां जानिए नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार, लव लाइफ और सेहत के लिहाज से शनिवार आज आपके लिए कैसा रह सकता है।
सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल:
-
मेष राशि: आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। कारोबार करने वालों को नया काम मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
-
वृषभ राशि: पैसों के मामले में संभलकर चलें। बिना सोचे कोई फैसला न लें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में दिन ठीक-टाक रहेगा। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
-
मिथुन राशि: आज काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूल खर्ची से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
-
कर्क राशि: किस्मत आज आपका साथ दे सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
-
सिंह राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी में तारीफ मिल सकती है। कारोबार में भी फायदा होगा। खानपान का ध्यान रखें।
-
कन्या राशि: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पुराने काम पूरे करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
-
तुला राशि: लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। मन खुश रहेगा।
-
वृश्चिक राशि: मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
-
धनु राशि: यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार में फायदा होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर थोड़ा ध्यान दें।
-
मकर राशि: सोच-समझकर पैसे खर्च करें। नौकरी में आपका काम पसंद किया जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
-
कुंभ राशि: नए लोगों से पहचान बनेगी, जिसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में दिन अच्छा रहेगा। आय बढ़ने के संकेत हैं। सेहत ठीक रहेगी।
-
मीन राशि: मन शांत रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





