
Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड की प्री-वेडिंग में आलिया ने लूटी महफिल, लुक और डांस दोनों वायरल
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में स्टाइलिश लुक में पहुंचीं और ‘माही वे’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए। देखें वायरल वीडियो।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आकांशा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी रचा रही हैं, और उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी में चार-चांद लगाने उनकी बचपन की सबसे पक्की दोस्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी पहुंचीं।
स्ट्रैपलेस ब्लाउज और सिल्क साड़ी में आलिया
अपनी बेस्ट फ्रेंड के स्पेशल डे पर आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। उन्होंने एक स्टाइलिश प्री-ड्रैप्ड सिल्क साड़ी कैरी की थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया। स्लीक बन (जूड़ा), क्लासिक चोकर नेकपीस और न्यूड मेकअप के साथ आलिया का यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Alia Bhatt at her friend’s wedding function pic.twitter.com/GHiKpKKFXD
— Alia’s nation (@Aliasnation) July 11, 2026
‘माही वे’ गाने पर किया जबरदस्त डांस
इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट महफिल लूटती नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया, शाह रुख खान की फिल्म कल हो ना हो के सुपरहिट ट्रैक ‘माही वे’ पर अपनी सहेलियों के साथ जमकर लटके-झटके मार रही हैं। दोस्त की शादी की खुशी आलिया के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
View this post on Instagram
इस ग्रैंड पार्टी में आलिया के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बी-टाउन स्टार्स ने शिरकत की। बता दें कि आकांशा और शरण शर्मा पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- शेखर सुमन के दोस्त के ठिकानों पर ED की दबिश, सबूत मिटाने के लगे आरोप





