
Zareen Khan: पैप्स की इस गंदी डिमांड पर भड़कीं जरीन खान, सरेआम लगा दी क्लास
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी (Paparazzi) की एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुरी तरह भड़क गईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हमेशा शांत रहने वाली जरीन हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान पैपराजी (Paparazzi) पर बुरी तरह भड़क गईं। एक फोटोग्राफर की आपत्तिजनक और असहज करने वाली टिप्पणी पर एक्ट्रेस ने बिना देर किए सरेआम सबकी क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर लोग जरीन के इस बोल्ड स्टैंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक कपड़ों के ब्रांड (Clothing Brand Launch) के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। वहां वह ब्रांड के नए कलेक्शन की डेनिम जैकेट और ड्रेस हाथ में लेकर पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने सीमा लांघते हुए मजाकिया लहजे में जरीन से कह दिया “सामने ही ड्रेस ट्राई करके दिखाइए (Try the dress on camera).”
View this post on Instagram
इसके बाद एक्ट्रेस ने सख्त लहजे में सभी फोटोग्राफर्स को चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे साथ ऐसी फालतूगिरी की बातें मत किया करो, क्योंकि मैं ये सब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी। हद में रहना, सब के सब!” जरीन का यह रूप देखकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
ये भी पढ़े- Tumbbad 2: सोहम शाह की तुम्बाड़ 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार
सोशल मीडिया पर फैंस का सपोर्ट
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जरीन खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। लोग कमेंट्स कर कह रहे हैं कि जरीन ने बिल्कुल सही किया और पैपराजी को अपनी हदें नहीं भूलनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “कैमरे के सामने कोई कपड़े बदलने को कैसे कह सकता है? जरीन ने सही क्लास लगाई।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना किसी ड्रामे के एक लाइन में करारा जवाब देना कोई जरीन से सीखे।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ (Veer) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘रेडी’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘कैरेक्टर ढीला’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़े- CJP Protest: भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, हालत देख तड़पे 3 Idiots के ‘चतुर’





