ICC New Rules: ICC ने बदला वनडे और T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब ऐसे तय होगा चैंपियन

ICC World Cup New Format: ICC ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं। अब वनडे में 3 स्टेज का फॉर्मेट और टी20 में ‘सुपर 10’ के साथ एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे।

ICC World Cup New Format: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच देने के लिए पुरुषों के वनडे विश्व कप (ODI World Cup) और टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की है। एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की सिफारिशों पर इन बदलावों को अंतिम मंजूरी दी गई। नए नियमों का मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट्स को अधिक प्रतिस्पर्धी, रोमांचक और फैंस के लिए आकर्षक बनाना है।

1. वनडे वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट

आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीमें तो 14 ही रहेंगी, लेकिन खेलने का तरीका बदल जाएगा। अब यह टूर्नामेंट तीन चरणों में होगा। पहले चरण यानी ‘सुपर सीरीज’ में सबसे कम रैंकिंग वाली आखिरी 3 टीमें भिड़ेंगी और इनमें से सिर्फ एक ही टीम मुख्य स्टेज में जाएगी। दूसरे चरण में बची हुई 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा, जहाँ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कुल 7 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। तीसरे चरण में ये 7 टीमें ‘सुपर 7’ राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी, जिसके बाद टॉप-4 टीमें सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाएंगी।

2. टी20 वर्ल्ड कप में ‘सुपर 10’ और एलिमिनेटर

टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच को बढ़ाने के लिए अब इसके दूसरे स्टेज में 8 के बजाय 10 टीमें खेलेंगी। शुरुआती दौर में 4-4 टीमों के 5 ग्रुप बनाए जाएंगे और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें आगे निकलकर ‘सुपर 10’ स्टेज में पहुंचेंगी। ‘सुपर 10’ में 5-5 टीमों के दो ग्रुप होंगे। यहाँ नियमों को कड़ा करते हुए केवल दोनों ग्रुप की नंबर-1 टीम को ही सीधे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। बाकी बचे दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए दोनों ग्रुप की दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें आपस में ‘एलिमिनेटर’ मैच खेलेंगी।

ये भी पढ़े- IPL 2026 की नाकामी के बाद MI में बड़ा एक्शन! हार्दिक की कुर्सी खतरे में?

3. साल 2028 टी20 वर्ल्ड कप का रोडमैप

आईसीसी ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन का रास्ता भी तय कर दिया है। इसके तहत पिछले टूर्नामेंट में विशेष परिस्थितियों में शामिल होने वाली स्कॉटलैंड की टीम को यूरोप रीजनल फाइनल में डायरेक्ट एंट्री दी गई है। जो टीमें सीधे मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वे ग्लोबल क्वालीफायर में खेलेंगी। इस ग्लोबल क्वालीफायर में दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों से आई 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें मुख्य वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएंगी।

ये भी पढ़े-UP T20 League 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुआ पूरा शेड्यूल…

अंतिम मुहर लगना बाकी

आईसीसी बोर्ड और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी ने इन बदलावों को सैद्धांतिक रूप से हरी झंडी दे दी है। हालांकि, इस नए रोडमैप पर आखिरी और औपचारिक मुहर नवंबर में होने वाली वित्तीय और वाणिज्यिक मामलों की समिति (Financial and Commercial Affairs Committee) की बैठक के बाद लगेगी।

ये भी पढ़े-IND vs ENG: टीम इंडिया जीती, लेकिन रोहित-कोहली समेत 3 सीनियर खिलाड़ी हुए फेल

Back to top button