
Ragini 3: हॉरर, सस्पेंस और रोमांस का होगा तड़का, रागिनी 3 लेकर आ रही हैं तमन्ना भाटिया
Ragini 3: तमन्ना भाटिया ने शुरू की अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ (Ragini 3) की शूटिंग। जानें लंदन शेड्यूल, स्टारकास्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा हर बड़ा अपडेट।
Tamannaah Bhatia in Ragini 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली तमन्ना अब पर्दे पर डराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘रागिनी 3’ (Ragini 3) की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और तमन्ना ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
लंदन में शुरू हुआ पहला शेड्यूल
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इस ‘डेट नाइट हॉरर एंटरटेनर’ फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शुरू हो चुका है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
हॉरर और रोमांस के साथ जबरदस्त सस्पेंस
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में ‘रागिनी’ के मुख्य किरदार के लिए तमन्ना भाटिया ही उनकी पहली पसंद थीं। इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में तमन्ना एक बार फिर अपने नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म इस हॉरर फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए लेवल पर लेकर जाएगी। फिल्म की कहानी में हॉरर और रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त सस्पेंस, ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़े- Hera Pheri 3: लीगल नोटिस मिलने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ी थी ‘हेरा फेरी 3’
कब रिलीज होगी ‘रागिनी 3’?
एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिविज़न ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ‘रागिनी 3’ का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर शशांक घोष कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक तमन्ना के अपोजिट नजर आने वाले बाकी कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प होने वाली है।
ये भी पढ़े- Sonam Wangchuk के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण ने किया पोस्ट? फिर कर दिया डिलीट…
‘रागिनी 3’ के अलावा तमन्ना भाटिया के पास कई और बड़ी फिल्में हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
ये भी पढ़े- Fauzi: लाशों के बीच राइफल लेकर बैठे प्रभास का धांसू लुक, ‘फौजी’ की रिलीज डेट आउट





