
IND vs ENG: गुरनूर बरार की इस हरकत से नाराज ICC, सख्त सजा का किया ऐलान
IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को आईसीसी (ICC) ने बेन डकेट पर खतरनाक थ्रो फेंकने के लिए सजा सुनाई है। जानें क्या है पूरा मामला।
IND vs ENG 1ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) के लिए एक बुरी खबर आई है। मैच के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) पर गेंद फेंकने के मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरनूर को दोषी पाते हुए कड़ी सजा दी है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर के दौरान की है। गेंदबाजी कर रहे गुरनूर बराड़ ने अपने ही फॉलोथ्रू में गेंद को फील्ड किया और उसे बेहद आक्रामक ढंग से नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की तरफ फेंक दिया। हालांकि गेंद डकेट को नहीं लगी, लेकिन अंपायरों और मैच रेफरी ने इस हरकत को मैदान पर अनुचित और खतरनाक माना।
ये भी पढ़े- ICC New Rules: ICC ने बदला वनडे और T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब ऐसे तय होगा चैंपियन
ICC ने सुनाई यह सजा
गुरनूर बराड़ को आईसीसी की आचार संहिता (Code of Conduct) के आर्टिकल 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह नियम ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने’ से संबंधित है। गुरनूर को उनके इस व्यवहार के लिए आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। पिछले 24 महीनों में गुरनूर का यह पहला अपराध है।
ये भी पढ़े- IPL 2026 की नाकामी के बाद MI में बड़ा एक्शन! हार्दिक की कुर्सी खतरे में?
मैच में चमके थे गुरनूर बराड़
भले ही मैदान पर गुरनूर अपना आपा खो बैठे हों, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से मैच में शानदार प्रदर्शन किया। गुरनूर ने एक ही ओवर में दोनों इंग्लिश ओपनर जैकब बेथेल (14) और खतरनाक दिख रहे बेन डकेट (43) को आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी। गुरनूर ने अपने स्पैल में 61 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: टीम इंडिया जीती, लेकिन रोहित-कोहली समेत 3 सीनियर खिलाड़ी हुए फेल
आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट तक पहुंच जाता है, तो उन्हें निलंबन अंकों (Suspension Points) में बदल दिया जाता है। इसके तहत खिलाड़ी पर 1 टेस्ट या 2 वनडे/टी20 मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।
ये भी पढ़े- UP T20 League 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुआ पूरा शेड्यूल…





