
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच बड़ी खबर, लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे लास्ट ODI?
Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने हिटमैन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Rohit Sharma Retirement Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर को लेकर सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक अफवाहों का बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाला भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।
इन तमाम अटकलों और दूसरे वनडे में रोहित के धीमे फॉर्म पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी पर प्रेशर नहीं
कार्डिफ वनडे में भारत की 4 विकेट से हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक से रोहित शर्मा के फॉर्म और उनके संन्यास की खबरों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा,”मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जितना बड़ा खिलाड़ी किसी भी तरह का दबाव (Pressure) महसूस कर सकता है। वह इतने शानदार और अनुभवी बल्लेबाज हैं कि ये बातें उन्हें प्रभावित नहीं करतीं। हां, यह सच है कि इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लॉर्ड्स में आप उनसे बिल्कुल अलग और धमाकेदार पारी देख सकते हैं।”
चयनकर्ताओं द्वारा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराए जाने के बाद, रोहित ने खुद अपने माता-पिता के लॉर्ड्स में मौजूद रहने के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि वे उनके अंतिम मैच के गवाह बन सकें। हालांकि अभी ये सभी बातें रिपोर्ट्स के आधार पर ही कही जा रही है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: गुरनूर बरार की इस हरकत से नाराज ICC, सख्त सजा का किया ऐलान
क्या चयनकर्ता को है नए विकल्पों की तलाश?
भले ही टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा के साथ खड़ा दिखाई दे रहा हो, लेकिन अंदरूनी सूत्रों और रिपोर्ट्स की मानें तो चयनकर्ता अब भविष्य की टीम तैयार करने में जुट गए हैं। यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को लगातार मौका देने के लिए रोहित शर्मा पर भविष्य को लेकर फैसला करने का एक अदृश्य दबाव जरूर है।
ऐसे में 19 जुलाई को होने वाला लॉर्ड्स वनडे सिर्फ सीरीज के फैसले के लिए ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के भविष्य के लिहाज से भी बेहद अहम होने वाला है।
ये भी पढ़े- ICC New Rules: ICC ने बदला वनडे और T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब ऐसे तय होगा चैंपियन





