
Aamir Khan का बड़ा खुलासा, सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था ‘3 Idiots’ का रैंचो
Aamir Khan 3 Idiots: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ में उनका किरदार रैंचो एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने वांगचुक की सेहत पर भी चिंता जताई।
Aamir Khan On Sonam Wangchuk: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) को रिलीज हुए सालों बीत चुके हैं, और फैंस को लगता है कि आमिर खान (Aamir Khan) का आइकॉनिक किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ उर्फ ‘रैंचो’ असल जिंदगी के लद्दाख इंजीनियर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित था। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (London Indian Film Festival) में एक सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने साफ किया कि यह सिर्फ एक गलतफहमी (Misconception) है।
न मुझे पता था और न ही राइटर्स को…
आमिर खान ने स्पष्ट किया कि फिल्म निर्माण के समय न तो उन्हें और न ही मेकर्स को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने एक वीडियो में यह दावा किया था, जो कि पूरी तरह गलत है। आमिर के मुताबिक, फिल्म के लेखक अभिजात जोशी और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने यह किरदार लिखते वक्त सोनम वांगचुक के नाम तक के बारे में नहीं सुना था।
हालांकि, उन्होंने समाज के लिए किए जा रहे वांगचुक के कार्यों की जमकर सराहना की। ‘3 इडियट्स’ से जुड़ा होना जरूरी नहीं है। खुद सोनम वांगचुक भी पहले यह साफ कर चुके हैं कि यह रोल उन पर मॉडल नहीं था।
ये भी पढ़े- Ragini 3: हॉरर, सस्पेंस और रोमांस का होगा तड़का, रागिनी 3 लेकर आ रही हैं तमन्ना भाटिया
क्यों दोबारा शुरू हुई यह चर्चा?
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर बैठे हैं। इसी बीच ‘3 इडियट्स’ में चतुर का रोल निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से वांगचुक का समर्थन करने की अपील की थी और उन्हें ‘रियल लाइफ फुंसुक वांगडू’ बताया था, जिसके बाद यह बहस फिर छिड़ गई।
ये भी पढ़े- CJP Protest: भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, हालत देख तड़पे 3 Idiots के ‘चतुर’
सोनम वांगचुक पर आमिर ने जताई चिंता
इस बीच, देश की शिक्षा व्यवस्था और नीट-यूजी पेपर लीक मामले के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर भी आमिर खान ने गहरी चिंता जताई है। अभिनेता ने कहा कि हम सभी उनकी जिंदगी को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द अपना उपवास तोड़कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।
आपको बता दें कि मनोरंजन जगत से स्वरा भास्कर, जीनत अमान और प्रकाश राज जैसे कई अन्य बड़े सितारे भी सोनम वांगचुक के इस आंदोलन और उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंताएं सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- Sonam Wangchuk के सपोर्ट में दीपिका पादुकोण ने किया पोस्ट? फिर कर दिया डिलीट…





