
Lucknow News: एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ओमैक्स रेजिडेंसी में क्राइम ब्रांच का छापा
Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में स्थित ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी छापेमारी की है। जिसमे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में चर्चित समिट बिल्डिंग कांड के बाद पुलिस ने एक और इंटरनेशनल फर्जी कॉल सेंटर का (Fake Call Center) भंडाफोड़ किया है। यूपी पुलिस के महानिदेशक (DGP) द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘साइबर वज्र’ अभियान के तहत लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी थाने की संयुक्त टीम ने ओमैक्स रेजिडेंसी (Omaxe Residency) के कई फ्लैटों में आधी रात को औचक छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना
एडीसीपी (ADCP) अपराध किरन यादव ने इस गिरोह के काम करने के तरीके (Modus Operandi) का खुलासा करते हुए बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर के तार सीधे गुजरात और कोलकाता से जुड़े हुए हैं। इस इंटरनेशनल रैकेट के मुख्य संचालक पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल हैं, जो मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं, इस सेंटर में काम करने वाले अधिकांश कॉलर और कर्मचारी कोलकाता के निवासी हैं। यह शातिर गिरोह खुद को नामी कंपनियों का कस्टमर सपोर्ट सर्विस रिप्रेजेंटेटिव बताकर विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करता था।
लखनऊ के ओमैक्स रेजिडेंसी में क्राइम ब्रांच ने आधी रात को छापेमारी कर एक और बड़े अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। समिट बिल्डिंग में हुए बड़े खुलासे के बाद राजधानी की हाई प्रोफाइल लोकेशन पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
ADCP क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में हुई इस… pic.twitter.com/7LQuLa0LcP
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) July 17, 2026
कई घंटे चली छापेमारी
गिरोह के लोग दो अलग-अलग टीमों में बंटे होते थे, जिन्हें कोड वर्ड में ‘ओपनर’ और ‘क्लोजर’ कहा जाता था। ‘ओपनर’ टीम शुरुआती कॉल करके टारगेट को फंसाती थी और फिर झांसे में आते ही कॉल को सीनियर ‘क्लोजर’ टीम को ट्रांसफर कर दिया जाता था, जो मोटी रकम ऐंठने का काम करती थी। पुलिस अब इन सभी के बैंक खातों और डिजिटल डेटा को खंगालकर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।
पुलिस ने मौके से इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मौके से भारी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं।





