CJP Protest: कॉकरोचो’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी

दिल्ली में CJP के 'संसद मार्च' के दौरान जंतर-मंतर पर भारी बवाल। प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल।

CJP Protest Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से संसद की तरफ जाने से रोक दिया है. प्रदर्शनकारी संसद भवन की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनको खदेड़ा और उन पर लाठीचार्ज किया. भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने कई दलों के नेता पहुंचे थे. आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के चीफ और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर भी पहुंचे थे. इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, सोनम वांगचुक की पत्नि गीताजंलि भी पहुंची थीं.

संसद घेराव की कोशिश पर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, CJP के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी विभिन्न सामाजिक, मानवाधिकार और न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद भवन का घेराव करने के लिए जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे। जंतर-मंतर पर पहले से तैनात दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बहुस्तरीय बैरिकेड्स (Barricades) लगाए थे।

जब प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स तोड़कर संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों में तीखी धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पुलिस का लाठीचार्ज

माहौल बिगड़ता देख और सुरक्षा घेरा टूटने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया: प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पहले वॉटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी गईं। इसके बाद भी जब भीड़ पीछे नहीं हटी, तो पुलिस को वाटर कैनन के साथ-साथ लाठीचार्ज करना पड़ा।

बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के तुरंत बाद पूरे नई दिल्ली और संसद भवन के आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। जंतर-मंतर को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की इजाजत नहीं थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बर्बरता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।

Back to top button