
CJP Protest: ‘हिम्मत है तो मेरी गाड़ी निकालकर दिखाओ’, पुलिस अधिकारी से भिड़े नगीना सांसद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के संसद मार्च के दौरान भारी हंगामा। पुलिस अधिकारी से भिड़े सांसद चंद्रशेखर आजाद। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज।
Chandrashekhar Azad CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और छात्रों के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जंतर-मंतर पर पिछले करीब 23 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी था, जहां सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे थे। सोमवार को जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।
इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और छात्रों का समर्थन करने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस और नोकझोंक हो गई।
गाड़ी रोकने पर भड़के चंद्रशेखर
जंतर-मंतर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद की बहस उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर शुरू हुई। चंद्रशेखर चाहते थे कि उनके काफिले की दूसरी गाड़ी को भी अंदर जाने दिया जाए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए गाड़ी आगे ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
VIDEO | Delhi: Chief of the Azad Samaj Party, Chandrashekhar Azad arrives at Jantar Mantar protest site ahead of Cockroach Janta Party’s “Chalo Sansad” march.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6bZgAwcoVF
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
गाड़ी रोके जाने पर गुस्साए चंद्रशेखर ने पुलिस अफसर को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा:“अगर हिम्मत है तो मेरी जो गाड़ी अंदर गई है, उसे निकालकर दिखाओ। आप अपने डीसीपी से बात कीजिए।”
“अगर मैं धरने पर बैठ गया तो लाखों लोग आ जाएंगे”
इससे पहले भी जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन को समर्थन देने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि देश में लोकतंत्र की जगह तानाशाही चल रही है। चंद्रशेखर ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, “मेरे पास समय का अभाव है, इसलिए मैं यहां धरने पर नहीं बैठ सकता। अगर मैं यहां धरने पर बैठ गया, तो देश भर से लाखों लोग दिल्ली की सड़कों पर उतर आएंगे।”
जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज
दूसरी ओर, संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे CJP कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया और हल्का लाठीचार्ज किया।
ये भी पढ़े- CJP Protest: कॉकरोचो’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी





