CJP Protest: जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन फिर से शुरू, अनशन जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे।

Delhi CJP Protest: नीट पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। जंतर-मंतर पर अभी भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि, सोनम वांगचुक जी की भूख हड़ताल जारी है और जंतर मंतर पर हमारा प्रदर्शन भी। आज जेपी नड्डा जी के साथ जो हमारी बैठक थी वह यूजलेस थी चार घंटे हमारे बर्बाद हुए। अब सरकार को यहां आकर बात करनी पड़ेगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जब तक नहीं होता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।’

संसद मार्च के दौरान दंगा करने का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 FIR दर्ज की हैं। ये मामले संसद मार्ग, बाराखंभा और कनॉट प्लेस थानों में दर्ज किए गए हैं। इन पर दंगा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों पर हमले की धाराओं में दर्ज हुई हैं। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

वांगचुक का अनशन जारी रहेगा

अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को संसद मार्च में पुलिस ने बर्बरता की। सोनम वांगचुक ने पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। दीपके ने कहा, ‘ हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।

अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि कल सोनम वांगचुक अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने उन्हें बड़ी मुश्किल से इसके लिए राजी किया था। कल उनके अनशन का 23वां दिन था। हमने उनसे कहा था कि सर, कृपया अनशन खत्म कर दीजिए। हम आपकी जान को अब और खतरे में नहीं डाल सकते। इस देश के लिए आपका जीवन बहुत कीमती है। वह किसी तरह मान गए थे।

नहीं निकाल रहे हैं संसद मार्च

उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई बर्बरता और पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद सोनम सर ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। हम फिलहाल संसद मार्च इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। इसलिए सोनम सर अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन भी जारी रहेगा।

सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं। उनका यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक मामले और कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ है। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Back to top button