Lucknow News: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में खोज निकली BJP नेता की चोरी हुई भैंस

लखनऊ के निगोहां में BJP नेता के घर से चोरी हुई भैंस को पुलिस ने 150 CCTV खंगालकर 48 घंटे में बरामद कर लिया। शातिर चोर गिरफ्तार।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता और हाई-टेक सर्विलांस का बेहतरीन नमूना पेश किया है। बीजेपी (BJP) ब्लॉक प्रमुख के भतीजे के घर से चोरी हुई दो भैंसों को निगोहां पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने घटना स्थल से लेकर आसपास के इलाकों के 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस ने मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से खुश होकर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ने पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया।

क्या है पूरा मामला?

19 जुलाई की रात निगोहां के पश्चिम गांव निवासी और बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला व उनके पड़ोसी वंश दीपक अवस्थी के घर से 1-1 भैंस चोरी हो गई थी। घटना की शिकायत पर निगोहां पुलिस ने तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की।

150 CCTV फुटेज से खुला राज

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। सुराग मिलते ही पुलिस ने जंगल-मंगल चौराहे के पास से बाराबंकी निवासी राजन नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर दोनों चोरी हुई भैंसें सुरक्षित बरामद कर ली गईं। पकड़ा गया आरोपी राजन शातिर अपराधी है, जिस पर लूट, चोरी और गांजा तस्करी (NDPS Act) के 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: पति की हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका, प्रेमी सहित तीन को आजीवन कारावास

ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

48 घंटे के भीतर मामला सुलझाने पर खुश होकर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने निगोहां पुलिस टीम को अंगवस्त्र और मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ये भी पढ़े- जंतर-मंतर का प्रदर्शन ‘अराजकता’, विपक्ष छात्रों को भड़का रहा: प्रेम शुक्ल

Back to top button