CJP Protest: सरकार मानेगी सोनम वांगचुक की शर्तें? आज फिर CJP से मिलेंगे जेपी नड्डा

CJP छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक। सोनम वांगचुक से मेदांता अस्पताल में नड्डा और जितेंद्र सिंह की मुलाकात के बाद संसद में चर्चा पर सहमति के आसार।

CJP Protest Jantar Mantar: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच जारी गतिरोध अब सुलझता नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अस्पताल में देर रात हुई मुलाकात के बाद आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह CJP के प्रतिनिधिमंडल से अहम बैठक करेंगे।

जंतर-मंतर पर बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार ‘कॉकरोचों’ के सामने झुक सकती है। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेगी।

आधी रात अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह

भूख हड़ताल के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने मंगलवार आधी रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सोनम वांगचुक ने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार के सामने पक्ष रखा। सबसे अहम बात यह निकलकर आई कि सरकार छात्र आंदोलन के मुद्दे पर संसद के जारी सत्र में चर्चा कराने पर सहमत दिखाई दे रही है। CJP की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और छात्र आंदोलन पर संसद में सीधी चर्चा शामिल है।

बंगाल से बुलाई गईं CRPF की 20 कंपनियां

जंतर-मंतर पर बढ़ती भीड़ और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं:

पश्चिम बंगाल से विशेष विमानों के जरिए सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली बुलाई गई हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पीएम आवास की ओर मार्च निकाला था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया।

ये भी पढ़े- देश बचाओ मोर्चा का आह्वान, भारत-अमेरिका FTA के खिलाफ किसान फिर सड़क पर…

क्या आज खत्म होगा गतिरोध?

इससे पहले सोमवार को भी जेपी नड्डा ने CJP प्रतिनिधियों से प्राथमिक बातचीत की थी। आज होने वाली डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ इस अधिकारिक बैठक को विवाद सुलझाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि संवाद के जरिए सभी वाजिब चिंताओं का समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़े- Medanta शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक? दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी, सरकार ने भी जताई सहमति…

Back to top button