लखनऊ में सुरमई शाम का दिखा यादगार संगम, रूपेश और नीता बने बेस्ट सिंगर

लखनऊ के महाराजा बैंक्वेट में साकार फाउंडेशन द्वारा 'स्वरलहरी' संगीत संध्या का आयोजन किया गया। पुराने गानों, डांस और मनोरंजक गेम्स ने बांधा समां।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के महाराजा बैंक्वेट में साकार फाउंडेशन की ओर से भव्य संगीत संध्या ‘स्वरलहरी’ का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुराने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन गायकी, थिरकते कदमों और उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरी शाम को यादगार बना दिया।

स्थानीय कलाकारों और गेस्ट आर्टिस्ट ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत से ही मधुर संगीत और गायकी का जादू छाया रहा। गेस्ट आर्टिस्ट जावेद खान की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसके साथ ही कनिष्क कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, विनय कुमार, आलोक वर्मा, रूपेश विश्वकर्मा, संजीव शुक्ला, निरुपमा राहुल, अरुण कुमार, राकेश रावत, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अपूर्व पांडेय, जितेंद्र कुमार, अजय श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सिन्हा, जी. एन. गुप्ता, प्रेम नाथ पाण्डेय, राकेश शर्मा, नीता प्रजापति, नीना रामचंद्रानी, रोली सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, अनीता सिन्हा, अनिल वर्मा, अनिल दास, अर्चना चतुर्वेदी, मनप्रीत कौर, सुजाता बोस, अनुपमा श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, नकुल श्रीवास्तव और रविंद्र श्रीवास्तव सहित कई प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमई बना दिया।

संगीत, नृत्य और मनोरंजक गेम्स की धूम

केवल गायन ही नहीं, बल्कि मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स और क्विज़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए अतिथियों व प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम का सुचारू और प्रभावशाली संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने अपनी सधी हुई वाणी और सहज शैली से किया। आयोजन में रेखा सिन्हा, अभिषेक अग्रवाल, गौतम बोस, ऊषा पाण्डेय, प्रियांशी श्रीवास्तव, अक्षय लाल, रजनीश, अनुपमा श्रीवास्तव और अब्बासी जैसे कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए:

  • बेस्ट मेल सिंगर (Best Male Singer): रूपेश विश्वकर्मा

  • बेस्ट फीमेल सिंगर (Best Female Singer): नीता प्रजापति

  • अर्ली बर्ड प्राइज (Early Bird Award): प्रेमनाथ पांडे

अंत में साकार फाउंडेशन की सचिव प्रीति लाल ने सभी कलाकारों, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों और श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ‘स्वरलहरी’ का यह आयोजन संगीत, संस्कृति और आपसी सौहार्द की एक सुंदर मिसाल बनकर संपन्न हुआ।

Back to top button