कीचड़ में नंगे पैर चल वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

वृंदावन में आध्यात्मिक संत प्रेमानंद जी महाराज से क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का मिलीं. बारिश में पैदल चलकर दोनों ने गुरु का आशीर्वाद लिया. महाराज जी के साथ दोनों की काफी देर तक बातचीत हुई.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। आश्रम तक पहुंचने के दौरान दोनों कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते नजर आए, उनकी यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

नंगे पांव दिखें विराट- अनुष्का

जनपद में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते चारों तरफ जल भराव बना हुआ है. बुधवार को करीब सुबह 4 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्री गोविंद शरण यमुना नदी के किनारे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे. दोनों नंगे पांव चलकर आश्रम तक पहुंचे. इससे पहले भी कई बार दोनों आश्रम तक नंगे पांव चलकर पहुंचे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

 

वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाराज जी को दंडवत प्रणाम किया. संत से आशीर्वाद लेने के बाद महाराज जी का हाल-चाल पूछा और आश्रम के अंदर करीब एक घंटे तक दोनों ने एकांत वार्ता की. कोहली हाल में इंग्लैंड के ख‍िलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. विराट और अनुष्का अपने गुरु से दीक्षा लेने के बाद महाराज से मिलने के लिए कई बार वृंदावन आ चुके हैं.

उनकी इस यात्रा को लेकर फैन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद विराट और अनुष्का का सादा जीवन और आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है.

Back to top button