Crime News: अननेचुरल सेक्स के लिए बनाया दबाव तों युवक ने कर दी हत्या, हुआ गिरफ्तार

Dehradun Crime News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्राइंडर’ (Grindr) के जरिए हुई दोस्ती का खौफनाक अंत सामने आया है। देहरादून के एक मकान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले 48 वर्षीय ट्रेडर दीपक गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक रोहन प्रजापति को मौके से खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Grindr ऐप पर हुई थी मुलाकात

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक दीपक गुप्ता और आरोपी रोहन प्रजापति की मुलाकात समलैंगिक (LGBTQ+) कम्युनिटी के लोकप्रिय डेटिंग ऐप ‘ग्राइंडर’ के माध्यम से हुई थी। आरोपी रोहन इससे पहले भी एक बार दीपक के घर आ चुका था। घटना वाले दिन वह दूसरी बार दीपक के घर पहुंचा था।

आरोपी रोहन प्रजापति का बयान

पुलिस हिरासत में आरोपी रोहन प्रजापति ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल का लिया। आरोपी ने बताया कि जब मैं दीपक के घर पहुंचा तो वह न्यूड हालत में था। आते ही उसने मेरे साथ अननेचुरल सेक्स बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो हमारे बीच तीखी बहस हो गई। गुस्से में दीपक रसोई से चाकू उठा लाया। इसके बाद हमारे बीच छीना-झपटी हुई और वही चाकू दीपक के शरीर में लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रोहन को घटना स्थल के पास से ही हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य कानूनी और फॉरेंसिक साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।

Back to top button