Bihar बंद में हिंसा की आग! सीवान में पथराव के बीच एसपी घायल, पुलिस का बल प्रयोग…

Bihar Bandh CJP Protest: बिहार बंद के दौरान बुधवार को सीवान में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के बाद हालात बेकाबू हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी, जिसके जवाब में पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति और बिगड़ने पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

गांधी मैदान में अचानक बिगड़े हालात
छात्रों का प्रदर्शन शुरू में शांतिपूर्ण बताया जा रहा था, लेकिन कुछ देर बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

पत्थरबाजी में एसपी पूरन कुमार झा घायल
हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा ने स्वयं मोर्चा संभाला। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में वह घायल हो गए। उनके घायल होने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन जब पथराव जारी रहा तो आंसू गैस के गोले दागे गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई प्रदर्शनकारी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने लोगों से क्षेत्र खाली करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें…

Bihar विधानसभा में गरमाई सियासत! BJP विधायक पर हमले के आरोप से हंगामा…

10 राउंड हवाई फायरिंग की सूचना
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई। हालांकि प्रशासन की ओर से फायरिंग के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

सदाकत आश्रम बना रणभूमि! BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, कई जख्मी…

प्रशासन अलर्ट, जांच शुरू
घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीवान में हुई इस हिंसा ने बिहार बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन फिलहाल हालात सामान्य करने और किसी भी नई अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें…

NEET पेपर लीक पर पटना में बेकाबू हुआ छात्र आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले…

Back to top button