Manoj Muntashir: ‘आदिपुरुष मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती’, छलका मनोज मुंतशिर का दर्द

लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'आदिपुरुष' को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि वे अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्मिंदा हैं और देश से माफी मांगते हैं।

Manoj Muntashir Adipurush: साल 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म आदिपुरुष’ (Adipurush) के रिलीज के तीन साल बाद, इसके डायलॉग लिखने वाले मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान सामने आया है। मनोज मुंतशिर ने स्वीकार किया है कि ‘आदिपुरुष’ में काम करना और इसके रिलीज होने के बाद इसका बचाव (Defend) करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी

डायलॉग्स लिखते समय न जाने मेरी क्या सोच थी

मनोज मुंतशिर ने भावुक होते हुए कहा कि वे भगवान राम और हनुमान जी के चरित्र के साथ सही न्याय नहीं कर पाए। मनोज मुंतशिर ने कहा कि आदिपुरुष मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती साबित हुआ। उस समय मुझे समझ नहीं आया, लेकिन जब अब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे खुद शर्म आती है कि मैंने वे डायलॉग्स कैसे लिखे। न जाने उस वक्त मेरी क्या मानसिक स्थिति थी। जो कुछ भी उस फिल्म की वजह से हुआ, उसके लिए मैं हाथ जोड़कर इस देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

पत्नी ने मना किया था…

इंटरव्यू के दौरान मनोज मुंतशिर ने अपनी पत्नी नीलम शुक्ला की सलाह का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि जब पहली बार टीजर के बाद फिल्म का विरोध शुरू हुआ था, तब उनकी पत्नी ने उन्हें फिल्म का चेहरा न बनने और टीवी चैनलों पर जाकर इसका बचाव न करने की सलाह दी थी।

उन्होंने स्वीकार किया कि शायद ₹600 करोड़ की फिल्म का मुख्य चेहरा बनने के ओवर-कॉन्फिडेंस (अहंकार) में उन्होंने अपनी पत्नी की बात नहीं मानी, जो उनकी बहुत बड़ी चूक थी। उन्होंने कहा कि देश की जनता गलतियों को भले ही माफ कर दे, लेकिन ओवर-कॉन्फिडेंस और अहंकार को कभी माफ नहीं करती।

ये भी पढ़े- Aishwarya-Abhishek: शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या संग वायरल हुई सेल्फी

क्या था ‘आदिपुरुष’ का पूरा विवाद?

ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास (भगवान राम), कृति सेनन (माता सीता) और सैफ अली खान (रावण) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ जून 2023 में रिलीज हुई थी। रामायण पर आधारित इस फिल्म में हनुमान जी और अन्य पात्रों के टपोरी/सड़क छाप जैसे डायलॉग्स (जैसे “कपड़ा तेरे बाप का… तेल तेरे बाप का…”) को लेकर देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

ये भी पढ़े- The India Story Review: थाली से कोर्ट तक की कानूनी लड़ाई, मुद्दा गंभीर पर ढीली पड़ी स्क्रिप्ट

Back to top button