CJP Protest में हिंदू लड़कियों पर भड़कीं कंगना रनौत, गटर से की Gen Z की तुलना

Kangana Ranaut CJP Protest: अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली मंडी से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर नए विवाद के केंद्र में आ गई हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन में शामिल जेन-ज़ी (Gen Z) युवाओं और महिलाओं के आचरण और सोशल मीडिया रील्स पर कंगना ने तीखा हमला बोला है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Stories) पर पोस्ट शेयर करते हुए इन प्रदर्शनकारी युवतियों को जनरेशन गटर‘ (Generation Gutter) करार दिया।

दिखावा करती हैं ऐसी महिलाएं

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि स्वतंत्र और कामकाजी महिलाओं की आड़ में कुछ युवतियां गलत संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।कंगना रनौत का विवादित बयान

Kr

कंगना ने साधा निशाना

आधुनिक भारतीय महिलाओं की सोच पर हमला बोलते हुए कंगना ने आगे लिखा कंगना ने कहा, मैं ऐसी तथाकथित पश्चिमी प्रभाव वाली महिलाओं को ‘जनरेशन गटर’ (Generation Gutter) कहती हूं। ये पढ़ाई-लिखाई में अच्छी नहीं हैं और सिस्टम या समाज को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है।

2

कंगना रनौत ने जंतर-मंतर से वायरल हुई प्रदर्शनकारियों की रील्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने कहा मैंने अपनी जिंदगी में एक जगह इतनी भद्दापन और गंदगी कभी नहीं देखी। प्रदर्शन की ये रील्स देखकर उल्टी आने जैसी स्थिति हो जाती है। जिस भाषा और अंदाज का ये प्रयोग कर रहे हैं, वह बेहद घटिया है।

ये भी पढ़े- ‘Dhoom 4’ में एंट्री पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, ‘एनिमल पार्क’ को लेकर भी दिया जवाब

राजनीतिक गलियारों में घमासान

फिलहाल कंगना के इस ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। छात्र संगठनों और विपक्षी नेताओं का कहना है कि परीक्षा लीक (Paper Leak) जैसे गंभीर मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और महिलाओं के चरित्र व योग्यता पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना एक जन प्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

ये भी पढ़े- Salman Khan: ‘काला हिरण’ पर कोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार, 24 घंटे में टीज़र हटाने का अल्टीमेटम

Back to top button