
Salman Khan: ‘काला हिरण’ पर कोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार, 24 घंटे में टीज़र हटाने का अल्टीमेटम
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए 'काला हिरण' फिल्म का टीज़र 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया
Salman Khan Delhi High Court: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रस्तावित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ (Kala Hiran: The Battle for Legacy) के टीज़र, पोस्टरों और सोशल मीडिया लिंक्स (X और यूट्यूब) को तुरंत हटाने का सख्त निर्देश जारी किया है।
सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स (Personality Rights) और मानहानि से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिल्म के निर्माता अमित जानी (Amit Jani) के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई।
अमित जानी को लगाई फटकार
मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस ज्योति सिंह (Justice Jyoti Singh) ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना बंद होना चाहिए। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा, “यह तुरंत बंद होना चाहिए। कड़ी मेहनत से बनाई गई प्रतिष्ठा यदि एक बार खो जाए, तो वह वापस नहीं मिलती।
निर्माता अमित जानी के वकील को फटकार लगाते हुए जस्टिस सिंह ने कहा, “आपके क्लाइंट को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं। दिन-प्रतिदिन उनका आचरण बिगड़ता जा रहा है। आप किसी आम नागरिक के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते”। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि फिल्म का प्रचार सामग्री के जरिए अभिनेता को जानबूझकर बिश्नोई विवाद और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो अनुचित है।
24 घंटे में टीज़र हटाने का अल्टीमेटम
याचिका में कहा गया कि यह फिल्म 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर आधारित है और अभिनेता को गलत तरीके से पेश कर सामाजिक और कानूनी स्तर पर उनकी छवि धूमिल कर रही है। टीज़र में लुकअलाइक किरदार को हथियार थामे दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान बरी हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- Spider-Man Brand New Day के आने से सहमा बॉक्स ऑफिस, एडवांस बुकिंग में जलवा
अदालत ने निर्देश दिया कि यदि फिल्म के निर्माता खुद से टीज़र और प्रोमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से नहीं हटाते हैं, तो यूट्यूब (YouTube), X (ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को खुद ये लिंक्स ब्लॉक करने होंगे।
सलमान खान की कानूनी टीम ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि टीज़र में अभिनेता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है, लेकिन इसमें उनके जैसे दिखने वाले कलाकार (Lookalike) को उनका सिग्नेचर ब्लू ब्रेसलेट (Blue Bracelet) पहने दिखाया गया है।
ये भी पढ़े- Dhanush Politics Entry: विजय के बाद राजनीति में कदम रखेंगे धनुष? फैंस के सामने दिया ऐसा बयान





