UP News: ड्रिप लगी थी फिर भी भूले मर्यादा, इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस Video…

महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती युवक और उसकी प्रेमिका की आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने के कारण भर्ती एक 18 वर्षीय युवक से जब उसकी प्रेमिका मिलने पहुंची, तो दोनों सार्वजनिक स्थान की मर्यादा भूल गए और अस्पताल के बेड पर ही आपत्तिजनक हरकतों और रोमांस में लिप्त हो गए।

पूरी घटना इमरजेंसी वार्ड में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

जहर खाकर भर्ती हुआ था युवक

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेला गांव का है। गांव के 18 वर्षीय युवक नवल किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था।

डॉक्टर युवक का इलाज कर ही रहे थे कि उससे मिलने उसकी प्रेमिका अस्पताल पहुंची। इसके बाद दोनों इमरजेंसी वार्ड के बेड पर ही सरेआम आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। आसपास मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने जब यह देखा तो वे असहज हो गए और उन्होंने इस पर कड़ा ऐतराज और आक्रोश जताया।

ये भी पढ़े- UP News: नीति-निर्माण में सीधे भाग लेंगे Gen Z? BJP विधायक ने CM योगी को भेजी चिट्ठी

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का बयान

सार्वजनिक स्थान और अस्पताल की मर्यादा को तार-तार करने वाली इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वार्ड में तैनात कर्मचारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया। चूंकि मामला जहरीला पदार्थ खाने से जुड़ा था, इसलिए मरीज को सीधे बाहर निकालना स्वास्थ्य के लिहाज से संभव नहीं था। शुरुआती इलाज के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर गार्डों की सख्त देखरेख में सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़े- Ayodhya News: बारिश में झरने की तरह बहने लगीं राम दरबार की सीढ़ियां, दर्शन रोका गया

Back to top button