UP News: फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी

वाराणसी पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Varanasi Trading Scam: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर देशभर के लोगों को चूना लगाने वाले एक अवैध और हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर कॉल सेंटर संचालक और कर्मचारियों समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खेल

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था। फर्जी कॉल सेंटर के जरिए रोजाना सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया जाता था।

साइबर ठग एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (App/Website) के जरिए पीड़ितों को जोड़ते थे। शुरुआत में पीड़ितों को भरोसा जीतने के लिए फर्जी वॉलेट में भारी मुनाफा (Profit) दिखाया जाता था। जब पीड़ित अपना पैसा निकालने (Withdraw) की कोशिश करते, तो उनसे टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और पेनल्टी के नाम पर और पैसे ऐंठ लिए जाते थे।

संदिग्ध दस्तावेज बरामद

पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से बड़े पैमाने पर डिजिटल उपकरण और बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। 30 से अधिक लैपटॉप, दर्जनों स्मार्टफोन, कंप्यूटर सिस्टम और हाई-स्पीड वाई-फाई राउटर्स। कई फर्जी बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और हजारों लोगों के मोबाइल नंबरों का डेटाबेस।

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में खाकी हुई शर्मसार; 10 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या

वाराणसी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय साइबर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों और विदेश में जुड़े संभावित लिंक्स की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow RTO में सर्वर संकट, चार घंटे तक अटकी रहीं ड्राइविंग लाइसेंस की सेवाएं…

Back to top button