शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, X बायो से हटाया ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता’ टैग

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल (X) से भाजपा का नाम हटाकर सक्रिय राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं।

Shehzad Poonawalla Quits BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुखर और तेज-तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, पार्टी या पूनावाला की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (ट्विटर) के बायो में बड़ा बदलाव कर दिया है।

शहजाद पूनावाला ने अपने X प्रोफाइल से ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा’ का टैग हटा दिया है, जिसके बाद उनके सक्रिय राजनीति छोड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

एक्स बायो में पीएम मोदी का जिक्र

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर अपने बायो में पीएम मोदी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने खुद को पीएम मोदी का आजीवन फॉलोअर बताया है। पूनावाला का पूरा बायो कुछ इस तरह से है, “धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिन्दू विचारधारा-भारतीय। लेखक: जीएसटी की यात्रा; पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी।

छवि

बायो बदलने के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कुछ पुराने इंटरव्यू के वीडियो क्लिप्स भी शेयर किए हैं, जिनमें वे सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने और समाज सेवा के अन्य माध्यमों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कह रहे हैं।

राजनीति छोड़ने की इच्छा?

शेयर की गई एक वीडियो क्लिप में शहजाद पूनावाला कहते नजर आ रहे हैं की हम राजनीतिक लक्ष्य को चुनावी लक्ष्य से जोड़ देते हैं, यह एक बड़ी समस्या है। समाज और देश में योगदान देने के लिए केवल सांसद या जनप्रतिनिधि बनना ही जरूरी नहीं है। क्या चुनावी पदों के पीछे ही भागते रहना चाहिए? 2024 में ही मैंने तय कर लिया था कि मैं सक्रिय राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण चुनावों (दिल्ली, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र) के कारण रुका रहा। अब आगे बढ़ने का सही समय है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे। साल 2017 में कांग्रेस के अध्यक्षीय चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाने और नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए और अपनी बेहतरीन वाकपटुता, तर्कों तथा टीवी डिबेट्स में आक्रामक शैली के कारण जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली भाजपा सोशल मीडिया विंग के प्रमुख बनाए गए थे।

Back to top button