
चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने सरेंडर के बाद भी गोली मारने का आरोप लगाया था।
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के 45 दिनों बाद तकनीकी जांच और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी जवान पर आरोप है कि उसने भरत तिवारी के हथियार डालकर आत्मसमर्पण (Surrender) करने के बावजूद उस पर पहली गोली चलाई थी। भोजपुर के एसपी (SP) राज ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
क्या है पूरा मामला?
17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 26 वर्षीय सोशल एक्टिविस्ट भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ (Encounter) के दौरान मौत हो गई थी। घटना के वक्त भरत तिवारी फेसबुक पर लाइव (Facebook Live) होकर क्षेत्र की समस्याएं और बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठा रहे थे।
परिजनों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार, भरत तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार जमीन पर फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोप है कि सरेंडर करने के बावजूद पुलिस अधिकारियों के इशारे पर एसटीएफ जवान अक्षय कुमार और तत्कालीन थानाध्यक्ष ने भरत को धक्का दिया और उस पर 5 गोलियां चला दीं।
ये भी पढ़े- गैर-निर्वाचित मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, बिहार सरकार से मांगा कानूनी जवाब…
मां की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR
22 जून को मृतक की मां आशा देवी के बयान पर शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार और शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोपी STF जवान अक्षय कुमार को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, वह जांच में सहयोग न करते हुए लगातार फरार चल रहा था।
ये भी पढ़े- BPSC पेपर लीक का ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार! सीलबंद बॉक्स खोलकर उड़ाता था प्रश्नपत्र…
CM से मुलाकात के बाद तेज कार्रवाई
हाल ही में भरत तिवारी के परिजनों ने पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री/मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरा और पटना STF के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी जवान अक्षय कुमार को दबोच लिया।
ये भी पढ़े- Patna में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस वाहन फूंके; तेज प्रताप यादव हिरासत में…
परिजनों की मांग
जवान की गिरफ्तारी पर मृतक की मां आशा देवी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा:“हमें मुख्यमंत्री पर भरोसा था कि न्याय मिलेगा। आज पहली गिरफ्तारी हुई है जिससे उम्मीद जागी है, लेकिन जब तक मेरे बेटे के एनकाउंटर में शामिल सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को फांसी या सख्त सजा नहीं मिल जाती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- Siwan गोलीकांड में बड़ा एक्शन! AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड…





