PM मोदी के एडिटेड वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, Meta India हेड के खिलाफ 2 FIR

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी के मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक वीडियो-तस्वीरें सर्कुलेट होने के मामले में मेटा इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया हैंडलर्स पर 2 एफआईआर दर्ज की हैं।

PM Modi Morphed Videos Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े मॉर्फ्ड, अश्लील और भ्रामक वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास और कई फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ दो अलग-अलग आपराधिक मामले (FIR) दर्ज किए हैं।

आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने AI और डिजिटल तकनीकों के जरिए बनाए गए ऐसे अश्लील व अपमानजनक कंटेंट को हटने नहीं दिया, जिससे देश की सार्वजनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता था।

दो अलग-अलग शिकायतों पर दर्ज केस

हैदराबाद पुलिस ने यह कार्रवाई दो स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद की है।

पहली शिकायत 29 वर्षीय बिजनेसमैन एस. अरविंद रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एडिटेड तथा अश्लील तस्वीरें व रील्स शेयर की जा रही हैं। यह कंटेंट संभवतः एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया था, जिसका मकसद सार्वजनिक हस्तियों की छवि खराब करना था।

दूसरी तरफ तेलंगाना भाजपा के सोशल मीडिया सदस्य टी. साईकिरण गौड़ ने आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार ऐसी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित हो रही है, जो भारत की संप्रभुता, अखंडता और शांति के लिए नुकसानदायक है।

आईटी मंत्रालय का सख्त रुख

पुलिस की अब तक हुई जांच के मुताबिक इनमें से अधिकांश वीडियो या तो डिलीट कर दिये हैं या फिर इंडिया में उन्हें देखा नहीं जा पा रहा है। पुलिस ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66-C (पहचान की चोरी) और 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (जनता में गड़बड़ी पैदा करने वाले बयान) और 336(4) (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड) के तहत मामले दर्ज किए हैं। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े- Meta ने PM मोदी की वीडियो हटने पर मांगी माफी; बताया क्यों रिमूव हुआ था पोस्ट

मेटा ने भारत सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह वीआईपी अकाउंट्स की निगरानी बढ़ाएगी और एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट को रोकने के लिए नए सुरक्षा उपाय लागू करेगी।

Back to top button