‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी’ पर अनोखा विरोध; साधु बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर अनोखा प्रदर्शन किया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के भेष में दिखे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दानपात्र में पैसे डाले।

Ram Mandir Chadhawa Chori: संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार (31 जुलाई) को संसद परिसर में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित ‘चढ़ावा चोरी’ और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सांकेतिक नाटक रचकर विरोध प्रदर्शन किया।

संसद भवन के मकर द्वार के बाहर हुए इस प्रदर्शन में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु के भेष में नजर आए, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद उनके पास रखी ‘दानपेटी’ में पैसे डालते दिखे।

मकर द्वार पर सजा ‘दरबार’

विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में कथित अनियमितताओं और चढ़ावे में हेरफेर के आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान। सांसद पप्पू यादव माथे पर तिलक और गले में माला पहनकर साधु के अवतार में बैठे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथ में रुपये लेकर पहुंचे और पप्पू यादव के सामने रखी दानपेटी में सांकेतिक रूप से पैसे डाले।तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ सांसद भी इस प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

ये भी पढ़े- ‘लाठी मिली, संवाद नहीं’; एंटी पेपर लीक बिल पर खड़गे ने सरकार को घेरा…

‘अमित शाह गायब क्यों?’ के लगे नारे

सांकेतिक प्रदर्शन के साथ-साथ विपक्षी सांसदों ने हाथों में बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। बैनरों पर लिखा था अमित शाह संसद से गायब क्यों? और राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का हिसाब दो।

विपक्ष का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जा रहे चढ़ावे और दान के पैसों का कोई पारदर्शी हिसाब-किताब नहीं रखा जा रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संसद में जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़े- Kawad Yatra शुरू होते ही हाई अलर्ट! दिल्ली से हरिद्वार तक सुरक्षा का अभेद्य चक्र…

बीजेपी का पलटवार

विपक्ष के इस ‘नाटकीय’ प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसदों का कहना है कि विपक्ष के पास संसद में चर्चा करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह के नाटक (Drama) करके संसद की गरिमा और देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

ये भी पढ़े- Parliament में राहुल गांधी के भाषण पर बवाल, RSS पर टिप्पणी से गरमाया सदन…

Back to top button