
CWG 2026: भिवानी की बेटी ने रचा इतिहास, डिस्कस थ्रो में भारत को दिलाया कांस्य पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भिवानी की एथलीट सीमा कलीरामण ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदकजीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए एक और गौरवान्वित करने वाली खबर आई है। प्रदेश के भिवानी जिले की होनहार एथलीट सीमा कलीरामण (Seema Kaliraman) ने महिला डिस्कस थ्रो (थाली फेंक) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है।
सीमा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके गृह जिले भिवानी और पूरे हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कड़े मुकाबले में सीमा ने दिखाया दम
महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में राष्ट्रमंडल देशों की शीर्ष एथलीटों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सीमा कलीरामण ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 58.42 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला। शुरुआती राउंड्स में कड़े दबाव के बावजूद सीमा ने अपने अनुशासन और तकनीक के दम पर वापसी की और पोडियम फिनिश हासिल किया।
ये भी पढ़े-CWG 2026: नीरज चोपड़ा संग 3 भारतीयों की जेवलिन के फाइनल में एंट्री, अरशद नदीम को पछाड़ा
भिवानी में ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
जैसे ही ग्लासगो से सीमा के मेडल जीतने की खबर भिवानी स्थित उनके पैतृक गांव और घर पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर इस खुशी का जश्न मनाया। सीमा के पिता और कोच ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत और त्याग किया है।
ये भी पढ़े-हॉकी विश्व कप से पहले जर्सी विवाद, नीले की जगह भगवा रंग पर छिड़ी बहस…
खेल मंत्री और दिग्गजों ने दी बधाई
सीमा कलीरामण की इस शानदार जीत पर हरियाणा के खेल मंत्री और कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई संदेश दिए हैं। भिवानी की बेटी सीमा कलीरामण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा और जुनून की कोई कमी नहीं है। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
ये भी पढ़े-CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड, पैरा-एथलीट गावित ने रचा इतिहास





