
नवरात्रि पर PM MODI ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
माँ ब्रह्मचारिणी देवी पार्वती का तपस्वी रूप हैं
Prime Minister of India Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां अंबिका की पूजा की और साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मसंयम के लिए मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद मांगा। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ‘चामुंडी सॉन्ग्स’ का एक यूट्यूब लिंक साझा किया है। जिसमें मां की स्तुति का वीडिया साझा हुआ है। इसमें पीएम ने लिखा है नवरात्रि का दूसरा दिन तप, त्याग और संकल्प की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को समर्पित है। वे सभी को साहस और संयम का आशीर्वाद प्रदान करें। माँ ब्रह्मचारिणी को तपस्या, भक्ति, धैर्य और आत्म-अनुशासन की प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, वे देवी पार्वती की गहन तपस्या और भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के उनके अटूट संकल्प का प्रतिनिधित्व करती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने के बाद, भक्त दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद मांगते हैं ताकि उन्हें ज्ञान, दृढ़ता, आध्यात्मिक विकास और चुनौतियों पर विजय पाने की शक्ति प्राप्त हो सके।
भक्त इस अवसर पर देवी को प्रार्थना, फूल और पारंपरिक भोग अर्पित करते हैं और पवित्र मंत्रों का जाप करते हैं। त्योहार के दूसरे दिन को पारंपरिक रूप से सफेद रंग से जोड़ा जाता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है जबकि प्रसाद के रूप में चीनी या मिश्री चढ़ाई जाती है।
माँ ब्रह्मचारिणी देवी पार्वती का तपस्वी रूप हैं, जो तपस्या की शक्ति का प्रतीक हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करने के लिए गहन तपस्या की थी। नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के माध्यम से उनके अटूट संकल्प को याद किया जाता है।





