
UP News: प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने की हत्या, घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दी लाश
यूपी में ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पत्नी के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए घर के अंदर ही 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर लाश दफना दी।
UP News: प्यार, बेवफाई और खौफनाक इंतकाम की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पति की गैर-मौजदूगी में बने अवैध संबंधों और फिर लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर घर के अंदर ही 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और आरोपी महिला के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। जब महिला का पति घर पर नहीं रहता था, तब प्रेमी उससे मिलने आया करता था। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और प्रेमी ने महिला को उसके अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और सामाजिक बदनामी के डर से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी। आखिर में उसने यह पूरी बात अपने पति को बताई।
खौफनाक साजिश और हत्या
पति ने जब पत्नी की बात सुनी तो उसने गुस्से में आकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक महिला ने बहाने से प्रेमी को अपने घर बुलाया। जैसे ही प्रेमी घर पहुंचा, पति-पत्नी ने उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के लिए अपने ही घर के एक कमरे में 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और लाश को दफनाकर ऊपर से पक्का फर्श बना दिया।
ये भी पढ़े- UP News: फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
युवक के अचानक गायब होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को महिला और मृतक के बीच की कॉल डिटेल (CDR) से अहम सुराग मिले। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो महिला और उसके पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस का बयान ने कहा आरोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के कमरे की खुदाई कराई गई, जहां से मृतक का गल चुका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े-UP News: गोरखपुर में खाकी हुई शर्मसार; 10 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या





