UP News: एक घर, चार लाशें… शख्स ने पत्नी-बच्चों को गोली मार खुद कर ली खुदकुशी…

यूपी के बलरामपुर में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके से अवैध असलहे, खून से सनी कैंची और आत्महत्या का वीडियो बरामद हुआ है।

UP Crime News: यूपी के बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित झौहना गांव (गोसाईंपुरवा) में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के बाहर बने एक मकान के भीतर से एक ही परिवार के चार लोगों के शव खून से लथपथ हालत में मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जब घर की तलाशी ली, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई दहल गया। पुलिस को घटनास्थल से अवैध असलहे, गोलियों के खोखे, खून से सनी कैंची और एक मोबाइल फोन मिला है।

मोबाइल में मिला वीडियो

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय जरंगी गिरि, उसकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, 3 वर्ष की बेटी श्रद्धा और महज 10 महीने के मासूम बेटे जयदीप के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव के बाहर स्थित मकान से अचानक गोलियों चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े, तो घर के भीतर चारों के शव पड़े हुए थे।

शुरुआती जांच में बजरंगी, उसकी पत्नी और बेटी के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। वहीं, 10 महीने के मासूम बेटे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, लेकिन गोली का निशान नहीं है।

घर से मिले दो मोबाइलों में से एक में बजरंगी गिरि का रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है। वीडियो में मृतक बजरंगी पैसे के लेन-देन और आर्थिक विवाद का जिक्र करते हुए पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या (Murder-Suicide) की बात करता दिख रहा है।

ये भी पढ़े- UP News: प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने की हत्या, घर में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दी लाश

मौके से मिले हथियार

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी विकास कुमार ने बताया कि मौके से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि मृतक के भाई ने भी पुलिस को एक तमंचा सौंपा है।इसके अलावा, घर में लगे CCTV कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दोपहर 3:00 बजे ही कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद हो गई थी।

पुलिस अधिकारी का बयान

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले हथियार, कारतूस, मोबाइल वीडियो और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बच्चे की मौत का सही कारण और पूरे घटनाक्रम का असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा।

ये भी पढ़े- UP News: फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी

हतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह या आर्थिक तंगी के कारण हत्या के बाद खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और साजिश के अन्य सभी पहलुओं पर भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में खाकी हुई शर्मसार; 10 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या

Back to top button