
Sanjay Dutt के बर्थडे पर इमोशनल हुए सलमान खान, भाईजान लिखा दिल छूने वाला नोट
सलमान खान ने संजय दत्त के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर गले मिलते हुए एक बेहद भावुक तस्वीर और स्पेशल नोट शेयर किया है। जानें क्या कहा भाईजान ने 'बाबा' के बारे में।
Salman Khan Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और संजू बाबा यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है। दोनों की बॉन्डिंग ऑन-स्क्रीन जितनी धमाकेदार रही है, ऑफ-स्क्रीन भी उनका प्यार और भाईचारा उतना ही गहरा है।
हाल ही में संजय दत्त के जन्मदिन पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते (Tight Hug) नजर आ रहे हैं।
‘अपने बच्चों का बाबा…
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर संजय दत्त के साथ गले मिलते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। सलमान के इस पैगाम में संजय दत्त के प्रति उनका गहरा सम्मान, अपनापन और भाई जैसा प्यार साफ छलक रहा है।
Babaaaa for ever baba aur baba ,baba hota hai. Sanju baba hai hum sab ka baba n Sanju baba now apne bacchon ka baba , mera bada bhai Sanjay Dutt, Allah,Bhagwan Jesus sab iss Aadhmi ko khush rakhain, I love you Baba. pic.twitter.com/chd2ZBdnFJ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 31, 2026
तस्वीर के साथ, सलमान ने लिखा, ‘बाबा हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, यीशु सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा’।
ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के मेकर्स ने कियारा को दिया जन्मदिन का तोहफा, पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात
मान्यता दत्त ने दिया रिएक्शन
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ब्रदर्स फॉर लाइफ (Brothers For Life)।
संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने भी कई सारे हार्ट इमोजी शेयर कर इस पोस्ट पर प्यार जताया। पोस्ट के वायरल होते ही फैंस ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ की जोड़ी को याद करते हुए कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Mirzapur The Movie: देशभर में रोड ट्रिप पर निकलेंगे कालीन भैया, जल्द आ रहा फिल्म का ट्रेलर





