Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी किस्मत, इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!

आज 4 अगस्त 2026, मंगलवार को मीन राशि में शनि और चंद्रमा का विष योग बन रहा है। विष योग के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को रुके हुए धन वापसी हो सकती है

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक धृति योग रहेगा, साथ ही रात 9 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा। मान्यता है इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां ये व्रत योग्य वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं।

चलिए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा साबित होगा, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशि: अकारण खर्च होंगे, प्रेम में दूरी, संतान से दूरी, जीवन साथी से दूरी, व्यापारिक स्थिति मध्यम होगी, स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। यह एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है, लेकिन खराब नहीं होगा, डिस्टर्बिंग होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, बुद्धि से पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: भाग्यवश कोई काम नहीं होगा, स्ट्रगल करना पड़ेगा, स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: स्वास्थ्य प्रभावित है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें, विद्यार्थी कोई नया एडमिशन वगैरह न लें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: घर में विवाद होगा, लेकिन विवाद सुलझ भी जाएगा और कोई तरीका निकलेगा कि आगे विवाद न हो। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के मार्ग बनेंगे। निवेश अभी मत करिएगा। जो पैसे-रुपये आ रहे हैं उसको स्टोर करिए, निवेश अभी मत करें और जुबान पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार अच्छा चलेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Back to top button