
Akshay Kumar ला रहे भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म, लंदन में शुरू करेंगे शूटिंग
अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' के बाद एक बार फिर काम पर लौटने वाले हैं. उनकी अगली फिल्म 'समुक' है, जिसकी शूटिंग 23 अगस्त से लंदन में शुरू होने जा रही है.
Akshay Kumar’s Samuk: अक्षय कुमार भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म ‘सामुक‘ के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी विपुल अमृतलाल शाह ने संभाली है, जो पूर्व में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘गर्वनर’ जैसी फिल्में देकर चर्चा बटोर चुके हैं।
‘आंखें’, ‘नमस्ते लंदन’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों के बाद अक्षय कुमार और विपुल की जाेड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आ रही है। ताजा अपडेट है कि अभिनेता जल्द ही ‘सामुक’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
अक्षय कुमार की ‘सैमुक’ क्या है?
‘सैमुक’ को इंडिया की एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, सर्वाइवल हॉरर और एलियन थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को 2027 की बड़ी थिएट्रिकल फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। ‘सैमुक’ का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण विपुल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीष ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
ये भी पढ़े- PM मोदी के समर्थन में उतरीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां हूं मैं अंधभक्त, देश के लिए’
Alien और Predator से मिली प्रेरणा
फिल्म के निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया है कि ‘सैमुक’ के पीछे उनका आइडिया एलीट सिक्योरिटी फोर्स और मशहूर साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्मों के प्रति उनके लगाव से आया है। फिल्म के लिए Alien और Predator जैसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों को प्रेरणा माना जा रहा है। ‘सैमुक’ में मेकर्स सिर्फ CGI पर निर्भर नहीं रहना चाहते।
फिल्म में प्रैक्टिकल क्रिएचर इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि एलियन को पर्दे पर ज्यादा वास्तविक और डरावना दिखाया जा सके।
ये भी पढ़े-Don 3: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का तंज, बिना नाम लिए कह दी ये बात





