बनारस के घाट जैसा हुआ Noida Airport, एंट्री से लेकर पार्किंग तक भरा लबालब पानी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली ही तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। टर्मिनल एंट्रेंस से लेकर पार्किंग एरिया तक जलभराव से यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

Noida Airport: देश की ड्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) की पहली ही तेज बारिश में बड़ी लापरवाही सामने आ गई है। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बाद एयरपोर्ट परिसर जलमग्न हो गया और स्थिति बनारस के गंगा घाटों जैसी नजर आने लगी।

टर्मिनल बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार (Terminal Entrance) से लेकर यात्रियों की पार्किंग तक हर तरफ पानी ही पानी भर गया, जिससे वहां आने-जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

टर्मिनल गेट से लेकर पार्किंग तक जलभराव

निर्माणाधीन और हालिया व्यवस्थाओं के बीच जल निकासी (Drainage System) की व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई।टर्मिनल के मेन एंट्रेंस के बाहर कई फीट तक पानी जमा हो गया। यात्रियों को ट्रॉली और बैग लेकर घुटने तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा।एयरपोर्ट की गाड़ियों और यात्रियों के वाहनों के लिए बनाई गई पार्किंग में भी बड़े पैमाने पर जलभराव देखा गया, जिससे वाहनों के खराब होने का खतरा बन गया।

ये भी पढ़े- Agra की ‘गड्ढों वाली सड़क’ का खौफ, 4 साल में 29 बार धंसी; 125 फीट तक हुए गड्ढे…

घटिया ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के बड़े-बड़े दावों के साथ तैयार किए जा रहे इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट में जलभराव की तस्वीरों ने प्रशासनिक दावों की हवा निकाल दी है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि जब शुरुआती दौर में ही बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है, तो आने वाले समय में पूर्ण रूप से चालू होने के बाद मानसूनी बारिश में क्या स्थिति बनेगी?

ये भी पढ़े- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मरम्मत की खुली पोल, हल्की बारिश में फिर उखड़ने लगी सड़क

नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटीने बताया कि कम समय में तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले रास्‍ते पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। पता चलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया। टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया।

लेकिन पहली ही बारिश में जलभराव की इस घटना ने ड्रेनेज प्लान की कमियों और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- UP News: एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत, BJP विधायक के अस्पताल में इलाज कराने गए थे

Back to top button