
Lucknow में उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार, सर्जरी कराकर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
लखनऊ में उज्बेकिस्तान की महिला लोला कायूमोवा पर फर्जी पहचान से इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है
Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ में हाई-प्रोफाइल और इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपी महिला लोला कयुमोवा (Lola Kayumova) मूल रूप से उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की नागरिक है।
वह भारत में टूरिस्ट वीजा पर आकर लखनऊ और आसपास के इलाकों में विदेशी युवतियों के जरिए हाई-सोसायटी एस्कॉर्ट सिंडिकेट (International Escort Racket) चला रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह 49 साल की उम्र में 29 जैसा दिखने के लिए 7 बार सर्जरी करा चुकी थी।
सोशल मीडिया से नेटवर्क का संचालन
लखनऊ पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस विदेशी सिंडिकेट का खुलासा हुआ। गिरोह की सरगना लोला कयुमोवा एस्कॉर्ट सर्विस की फर्जी और गुप्त वेबसाइट्स, टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क साधती थी।
लोला उज्बेकिस्तान और मध्य एशियाई देशों से लड़कियों को भारत घूमने (Tourist Visa) के बहाने बुलाती थी और फिर उन्हें लखनऊ के महंगे होटलों, अपार्टमेंट्स और फार्महाउसों में एस्कॉर्ट सर्विस में धकेल देती थी।
ऐसे खुला गंदा राज
दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस ने अपनी जांच और तेज की, जिसमें लोला के फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं. लोला ने पुलिस और LIU को गुमराह करने के लिए फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था. इतना ही नहीं, उसने मैरिज सर्टिफिकेट में जिस व्यक्ति को अपना पति दिखाया, वह असल में उसका कस्टमर था।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला और उसके नेटवर्क से जुड़ी कुछ अन्य विदेशी युवतियां वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।
ये भी पढ़े- UP News: एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत, BJP विधायक के अस्पताल में इलाज कराने गए थे
स्थानीय मददगारों की तलाश
लखनऊ पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उज्बेकिस्तान की इस महिला को लखनऊ में शरण और लोकल लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने में कौन-कौन से स्थानीय दलाल या प्रॉपर्टी डीलर्स शामिल थे। इसके अलावा उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
पुलिस ने लोला कयुमोवा के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) और फॉरेनर्स एक्ट (Foreigners Act) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े- बनारस के घाट जैसा हुआ Noida Airport, एंट्री से लेकर पार्किंग तक भरा लबालब पानी





