
उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा गिरफ्तार
आरोपी महिला से पूछताछ शुरू
प्लास्टिक सर्जरी कर पहचान छिपाने का आरोप
लखनऊ। करीब एक साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा गिरफ्तार। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मैक्स अस्पताल के पास से किया गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी कर पहचान छिपाने का आरोप। विदेशी युवतियों को लखनऊ में अवैध रूप से ठहराने का भी आरोप। 20 जून 2025 को फ्लैट में दो उज्बेकिस्तानी युवतियों की सूचना मिली थी। छापेमारी में पुलिस ने नीलोफर और होलिड़ा को गिरफ्तार किया था। मामले में लोला कायूमोवा करीब एक साल से फरार चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू की।।





