
Prahaar: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
राजकुमार राव की बहुचर्चित फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
Prahaar Release Date: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोग्राफिकल फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ (Prahaar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस कोर्टरूम ड्रामा का दमदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
पहले यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स (Maddock Films) ने बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है।
इस दिन होगा ‘जस्टिस का प्रहार’
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर ‘प्रहार’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। मेकर्स ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अब होगा जस्टिस का प्रहार, 16 अक्टूबर को। प्रहार – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में।
Ab hoga justice ka PRAHAAR on 16th October 🔥#PRAHAAR – The Untold Story of Ujjwal Nikam, in cinemas 16th October 2026 pic.twitter.com/4CeUfSibNM
— Maddockfilms (@MaddockFilms) August 13, 2026
क्या है फिल्म ‘प्रहार’ की कहानी?
यह फिल्म भारत के मशहूर सरकारी वकील (Public Prosecutor) उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित एक बायोपिक है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के हाई-प्रोफाइल मुकदमे पर केंद्रित है।
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है। राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसी के साथ फिल्म में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), सिकंदर खेर और ललित प्रभाकर जैसे दमदार एक्टर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Ramayana के VFX ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor की दो टूक, कहा- ‘जिन्हें CGI पता नहीं …
अब यह फिल्म दशहरे के त्योहारी सीजन का फायदा उठाते हुए 16 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर इस दिन साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और धनुष की ‘ओम’ से भी इसका क्लैश हो सकता है।
ये भी पढ़े- Janhvi Kapoor को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश





