
Ramayana के VFX ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor की दो टूक, कहा- ‘जिन्हें CGI पता नहीं …
रामायण के ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के CGI पर डिबेट शुरू हो गया था। अब रणबीर कपूर ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
Ranbir Kapoor Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana) को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी (CGI) की आलोचना भी की जा रही है।
अब इस पूरी आलोचना और ट्रोलिंग पर ‘राम’ का किरदार निभा रहे बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का रिएक्शन सामने आया है।
‘सब CGI क्रिटिक बन गए हैं’ – रणबीर कपूर
एक इंटरनेशनल इंटरव्यू (Collider) के दौरान जब रणबीर कपूर से फिल्म के विजुअल्स पर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इसे ‘मजेदार’ बताया।
रणबीर कपूर ने कहा पिछले कुछ सालों में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। लोग मोबाइल पर ट्रेलर देखते ही खुद को ‘सीजीआई क्रिटिक’ समझते हैं और कहने लगते हैं कि वीएफएक्स अच्छा नहीं है। खासकर AI आने के बाद लोगों को लगता है कि किसी ने एक क्लिक में एआई से कुछ भी बनाकर रिलीज कर दिया है।
एक्टर ने आगे कहा कि दर्शकों को यह नहीं पता कि इसके पीछे वीएफएक्स आर्टिस्ट्स सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं। जब से यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, मैंने निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को आसमान के सही रंग (Sky Color) को सेट करने के लिए भी घंटों वीएफएक्स कॉल्स पर चर्चा करते देखा है।
‘फोन में देखकर जज करना गलत’
‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी आलोचकों को कहा कि जो लोग फिल्म के ट्रिम्स और सीन्स को मोबाइल फोन पर देखकर जज कर रहे हैं, वे फिल्म के असली अनुभव से बेखबर हैं।
नमित के अनुसार फिल्म को IMAX 3D और बड़े पर्दे के हिसाब से डिजाइन किया गया है। छोटे फोन की स्क्रीन और साधारण साउंड सिस्टम पर देखकर वीएफएक्स या बैकग्राउंड स्कोर का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता। ‘रामायण’ का विजुअल स्केल इतना विशाल है कि DNEG द्वारा बनाई गई अब तक की सभी ऑस्कर विजेता फिल्मों से भी यह ज्यादा जटिल प्रोजेक्ट है।
ये भी पढ़े-Janhvi Kapoor को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश
VFX का फिनिशिंग वर्क जारी
नितेश तिवारी ने पुष्टि की कि फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का एडिट लॉक हो चुका है और फिलहाल वीएफएक्स पर अंतिम टच देने का काम चल रहा है।
आपको बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), सुपरस्टार यश (रावण) और सनी देओल (भगवान हनुमान) की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रहा है।
ये भी पढ़े-मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, साउथ एक्ट्रेस की हुई ₹3 लाख की सर्जरी





