‘Mahakali’ में असुर गुरु ‘शुक्राचार्य’ के रोल में दिखेंगे अक्षय खन्ना! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

Akshaye Khanna Mahakali Movie: फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) अब एक पौराणिक अवतार में नजर आने वाले हैं। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली’ (Mahakali) को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर संकेत दिया है।

अक्षय खन्ना का तेलुगु डेब्यू

आरकेडी स्टूडियोज (RKD Studios) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 24th August – THE END BEGINS!। इस पोस्ट के सामने आते ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स 24 अगस्त को फिल्म से अक्षय खन्ना का धमाकेदार टीजर या बड़ा अपडेट जारी करने वाले हैं।

प्रशांत वर्मा के निर्देशन और पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना अपना तेलुगु सिनेमा डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे भारतीय पौराणिक कथाओं के प्रमुख पात्र और असुरों के गुरु ‘शुक्राचार्य’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले मेकर्स ने अक्षय खन्ना का पोस्टर लुक जारी किया था, जिसे दर्शकों से काफी सराहा गया था।

ये भी पढ़े- Karan Aujla LIVE कॉन्सर्ट में फैन ने फेंकी जैकेट, गुस्से में तिलमिलाए सिंगर

ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट

साल 2024 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनु-मान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्देशक प्रशांत वर्मा अपने भारतीय सुपरहीरो यूनिवर्स (PVCU) का विस्तार कर रहे हैं। ‘ महाकाली’ इस यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी (Bhoomi Shetty) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इसके अलावा फिल्म में रोहित सरफ, श्रीया रेड्डी, खुशबू सुंदर और प्रकाश राज जैसे नामचीन कलाकार भी शामिल हैं। फैंस अब 24 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं, जब मेकर्स फिल्म से जुड़ा बड़ा टीजर या वीडियो रिवील करेंगे।

ये भी पढ़े- Zindagi Na Milegi Dobara का बनेगा सीक्वल, जोया अख्तर ने किया कंफर्म

Back to top button