
Zindagi Na Milegi Dobara का बनेगा सीक्वल, जोया अख्तर ने किया कंफर्म
Zindagi Na Milegi Dobara 2 Confirmed: साल 2011 में आई ब्लॉकबस्टर कल्ट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (ZNMD) के फैंस के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल स्टारर इस फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो चुके हैं। लंबे समय से इसके सीक्वल की मांग कर रहे दर्शकों की मुराद अब पूरी होती दिख रही है।
फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वे ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ (Zindagi Na Milegi Dobara 2) के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
जोया अख्तर ने क्या कहा?
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब जोया अख्तर से ZNMD के सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हम इस (सीक्वल) पर काम कर रहे हैं। हालांकि, हमें अभी नहीं पता कि आगे क्या होगा और क्या नहीं। अगर हम एक ऐसी स्क्रिप्ट और कहानी तैयार कर पाते हैं जो आज के समय में इन किरदारों को दोबारा दिखाने के लिए बिल्कुल सही हो, तो यह बहुत शानदार रहेगा।
जोया ने साफ किया कि वह और सह-लेखिका रीमा कागती इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर विचार कर रही हैं, लेकिन वे जल्दबाजी में कोई भी समझौता नहीं करेंगी। जब तक कहानी पहले भाग की तरह सही और प्रभावशाली नहीं बन जाती, तब तक वे आधिकारिक घोषणा नहीं करेंगी।
क्यों तेज हुई थी सीक्वल की चर्चा?
हाल ही में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल का एक विज्ञापन (Ad) सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस को लगा था कि यह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का आधिकारिक टीज़र या अनाउंसमेंट है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जोया ने मजाकिया अंदाज में बताया कि विज्ञापन देखने के बाद लोगों ने उन्हें पर्सनल मैसेज (DM) करके कहा था कि यह कोई मजाक की बात नहीं है और वे सच में फिल्म का दूसरा पार्ट चाहते हैं।
ये भी पढ़े- इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, ‘Batwara 1947’ कर रही स्ट्रगल!
हिंदी सिनेमा की ‘कल्ट’ रोड ट्रिप ड्रामा
2011 में रिलीज हुई ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तीन दोस्तों अर्जुन, कबीर और इमरा की स्पेन रोड ट्रिप की कहानी थी, जिसने दोस्ती, प्यार और जीवन जीने के नजरिए को नए सिरे से परिभाषित किया था। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन की कास्ट वाकई इस फिल्म ने केवल ₹55 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹153 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
ये भी पढ़े- UP पुलिस के एंथम पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, शेयर किया वीडियो
अब अगर जोया अख्तर और रीमा कागती एक सटीक स्क्रिप्ट तैयार कर लेती हैं, तो एक बार फिर इस आइकोनिक तिकड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखना दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव होगा।





