
‘मुंढे जी आप कहां हो?’ श्वेता तिवारी ने कॉकरोच भगाने के लिए IAS से मांगी मदद…
मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) से रेड बुल ड्रिंक का ऑर्डर दिया था। हालांकि, सामान की डिलीवरी के साथ ही उनके घर में एक अनचाहा मेहमान यानी जिंदा कॉकरोच भी पहुंच गया।
इस घटना का वीडियो श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सीधे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) को टैग कर दिया है।
‘इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं’
श्वेता तिवारी द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी (वीडियो) में एक छोटा सा कॉकरोच उनके घर के फर्नीचर और फर्श पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में श्वेता कहती नजर आ रही हैं “हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था और इसके साथ हमें एक कॉकरोच भी फ्री मिला है।
Shweta tiwari posted an Instagram story explaining what to do when u see a cockroach 🪳
She is in full mood to stay relevant these days 👀 pic.twitter.com/ZsAYPzYzjx
— Chota Don (@choga_don) August 19, 2026
अब यह कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है। तो क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए? मुंढे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज इस पर ध्यान दीजिए।”
तुकाराम मुंढे को ही क्यों किया टैग?
महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे पिछले कुछ समय से क्विक-कॉमर्स वेयरहाउस, होटल, रेस्तरां और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर अचानक छापेमारी और सख्त नियमों के पालन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं।
उनके कड़े रुख की वजह से कई लोग उन्हें इंटरनेट पर ‘असली सिंघम’ भी कह रहे हैं। यही वजह है कि ऑनलाइन डिलीवरी में स्वच्छता से जुड़ी लापरवाही दिखने पर श्वेता ने सीधे एफडीए प्रमुख से गुहार लगाई।
श्वेता तिवारी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ (सीजन 2) में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और सुनील ग्रोवर स्टारर फिल्म ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (Vvan – Force of the Forrest) में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
ये भी पढ़े- UP पुलिस के एंथम पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, शेयर किया वीडियो





