
‘Spirit’ से दीपिका पादुकोण को क्यों निकाला? संदीप रेड्डी वांगा के भाई का खुलासा…
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने बड़ा दावा किया है।
Deepika Padukone ‘Spirit’: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाहर होने को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में वर्किंग आवर्स और फीस को लेकर असहमति की बातें सामने आई थीं।
हालांकि, अब इस पूरे विवाद पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई और निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा (Pranay Reddy Vanga) का बड़ा बयान आया है।
एक तेलुगु न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण को फिल्म से हटाने की वजह सिर्फ फीस या शिफ्ट टाइमिंग्स नहीं थी, बल्कि उनकी 10% प्रॉफिट शेयरिंग की मांग और फिल्म की कहानी व सीक्रेट्स को सार्वजनिक (लीक) करना था।
शेयरिंग की मांग पर बिगड़ा बजट
प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि संदीप और उनकी टीम लगभग डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट और किरदार को लेकर दीपिका से बातचीत कर रही थी। लेकिन जब बात कॉन्ट्रैक्ट पर आई, तो दीपिका ने फिल्म के प्रॉफिट में से 10 फीसदी हिस्सा मांगा।
“फीस और वर्किंग आवर्स (टाइमिंग) का मुद्दा तो था ही, लेकिन जब उन्होंने फिल्म के मुनाफे में से 10% प्रॉफिट शेयरिंग मांगी, तो फिल्म का गणित (बजट) पूरी तरह बिगड़ गया। कोई भी कलाकार अपनी मांग रख सकता है, लेकिन मेकर्स के लिए फिल्म का बजट भी सही बैठना चाहिए। जब हमें लगा कि यह व्यावहारिक नहीं है, तो हमने दूसरे विकल्पों की तलाश शुरू कर दी।” प्रणय रेड्डी वांगा”
डिटेल्स लीक करने का आरोप
संदीप के भाई ने दीपिका और उनकी टीम पर गोपनीयता भंग करने (Non-Disclosure Break) का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हमने लंबे समय तक उनके साथ कहानी और किरदार के बारे में चर्चा की थी। जो बातें मेकर्स और एक्टर के बीच अंदरूनी होती हैं, उन्हें बाहर नहीं आना चाहिए था। लेकिन जैसे ही हमने विकल्प ढूंढने शुरू किए, फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकी डिटेल्स मीडिया में लीक कर दी गईं। इससे हमारी टीम काफी आहत और परेशान हुई।
ये भी पढ़े-‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का बड़ा स्पॉयलर! ‘Dr Doom’ के हाथों मारा जाएगा ये सुपरहीरो…
तृप्ति डिमरी की हुई एंट्री
दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को ‘स्पिरिट’ में प्रभास के अपोजिट फीमेल लीड के रूप में शामिल कर लिया है। हालांकि, इन आरोपों और दावों पर अभी तक दीपिका पादुकोण या उनकी पीआर टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़े-KGF फेम स्टार Yash की ‘Toxic का धमाका, US एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड





