
KGF फेम स्टार Yash की ‘Toxic का धमाका, US एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड
Yash Toxic Advance Booking: केजीएफ’ (KGF) फेम रॉकिंग स्टार यश (Yash) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर मोस्ट अवेटेड पैन-वर्ल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का विदेशों में एडवांस बुकिंग कलेक्शन धमाकेदार आंकड़े दर्ज कर रहा है।
अमेरिका (US) समेत कई प्रमुख विदेशी बाजारों में फिल्म के प्रीमियम स्क्रीन्स के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यश का स्टारडम सिर चढ़कर बोल रहा है।
विदेशों में शानदार ओपनिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और खाड़ी देशों (Gulf Countries) में एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही फैंस ने प्रीमियम फॉरमेट (IMAX) के शो के लिए टिकट बुक करने शुरू कर दिए हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में मूल रूप से शूट की गई है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसे डब कर प्रदर्शित किया जाएगा।
करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनने जा रही है। फैंस के क्रेज को देखते हुए कई सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में तड़के 4 बजे से ही विशेष शो (Early Morning Shows) रखे जाने की योजना है।
भारत में कब से शुरू होगी?
ओवरसीज में जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच भारतीय दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। मेकर्स (KVN Productions) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में 21 अगस्त 2026 (वरमहालक्ष्मी पर्व) से सभी प्रमुख टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़े-चेक बाउंस विवाद पर छलका राजपाल यादव का दर्द, हेटर्स को दिया करारा जवाब
फिल्म के बारे में खास बातें
यश के दोहरे अवतार के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका रनटाइम लगभग 3 घंटे 14 मिनट है।
ये भी पढ़े-Kartik Aaryan के साथ शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, हॉस्पिटल में हुए एडमिट





